31 को मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती

जैसलमेर | शहर के सुथार पाड़ा स्थित विश्वकर्मा भवन में विश्वकर्मा भगवान की जयंती समारोह की पूर्ण तैयारी को लेकर विश्वकर्मा सुथार समाज संस्थान जैसलमेर की बैठक का आयोजन अध्यक्ष गुमानाराम कनोई की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जयंती के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समाजबंधुओं को अलग अलग दायित्व सौंपे गए। सचिव राजेंद्र कुमार बुढड ने बताया कि 30 जनवरी को शाम 8 बजे भजन संध्या, 31 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन पूजन व दोपहर 12 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष चनणाराम मांडन, व्यवस्थापक आनंद सलून, सह व्यवस्थापक सीपी सुथार, राणाराम मोहनगढ़, खेताराम नेहड़ाई, डूंगरदास जैसलमेर, शंकरलाल अड़बाला, सेवानिवृत आरएएस देवाराम, चंदनराम नेहड़ाई, दीनाराम बरडवा आदि समाजबंधु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *