12 घंटे में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बड़वानी | पाटी पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को पीड़िता ने थाना पाटी आकर रिपोर्ट की गई कि जयसिंग पिता सावकार उर्फ उमरावसिंह बारेला निवासी ग्राम आवली ने उसे जबरदस्ती पकड़कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पाटी में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। इस पर थाना प्रभारी पाटी निरीक्षक रामदास यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबीर तंत्र सक्रिय किया। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करने पर उसे न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया। इस कार्रवाई में जानी चारेल, नरेश ठकराव, राजेंद्र राठौड़, गजराज पटेल का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *