दिल्ली-जैसलमेर में राजभाषा के प्रयोग को लेकर निरीक्षण आज से

बड़वानी | राज्यसभा की दूसरी उप-समिति द्वारा 19 से 22 जनवरी तक नई दिल्ली, जैसलमेर व जोधपुर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों का निरीक्षण व अध्ययन दौरा आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी इसमें सक्रिय भाग ले रहे हैं। यह दौरा पीएम के नेतृत्व में राजभाषा हिंदी के सशक्त क्रियान्वयन व प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सरलता लाने के लिए चल रहे राष्ट्रीय प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पहले दिन 19 जनवरी को नई दिल्ली में खाद्य सुरक्षा संगठन, जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, ई-गवर्नेंस संस्थान व अन्य केंद्रीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। समिति द्वारा इन कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, फाइलिंग व पत्राचार प्रणाली, तकनीकी कामों में हिंदी के अनुप्रयोग और राजभाषा अधिनियम के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। 20 और 21 जनवरी को समिति जैसलमेर व जोधपुर स्थित इकाइयों क्षेत्रीय सूचना केंद्र, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, डाक विभाग, वैज्ञानिक-अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया जाएगा। 22 जनवरी को जैसलमेर में रेलवे, आयकर विभाग, भारतीय खाद्य निगम व अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *