भास्कर न्यूज | चाईबासा भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बलमुचू रविवार को प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद के आवासीय कार्यालय में , ग्रामीण मजदूरों के हित मे केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण विकसित भारत गारंटी का रोजगार एवम आजीविका मिशन (ग्रामीण )योजना,जी राम जी की, आगामी 27 जनवरी को पिल्लई हाल में होनेवाले जिला स्तरीय सम्मेलन हेतु चाईबासा विधान सभा के मंडल अध्यक्षों और मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक कर समीक्षा की।बैठक को संबोधित करते हुए गीता बलमुचू ने कहा कि इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही आकर सम्मेलन में जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे,जिसे हम सभी को ग्रामीण जनता को बताना है। बैठक को जे बी तुबिद जी ने भी संबोधित कर सम्मेलन की सफलता पर मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।बैठक में पूर्व सह जिला मीडिया प्रभारी तरुण संवाइंया,हाटगम्हरिया मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोम्बा,झींकपानी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो,सदर महामंत्री कुंज बिहारी खंडाइत, मुखिया निरेस आदि उपस्थित थे।


