अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड 9 के क्षेत्र भवानी नगर में टूट चुकी गलियों के निर्माण के काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले सीवरेज की समस्या बनी थी जिसका हल करा दिया गया। वहीं अब गलियों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। नॉर्थ हलका में सभी सड़कों का नवीनीकरण करने की पहले से ही मंजूरी ली हुई है। उन्होंने कहा कि टूटी हुई सड़कों का निर्माण पहले करवाया गया था। अब सर्दी का मौसम आने पर सड़कों को बनाने के प्रीमिक्स प्लॉट बंद है। के अंत में प्रीमिक्स के प्लॉट शुरू होने पर शेष रहती सड़कों को बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज शिवानी, साहिल व अन्य मौजूद रहे।


