भास्कर न्यूज | जालंधर गांधी मंडप, किशनपुरा चौक स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को बाबा जी की वार्षिक चौकी और भंडारे का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन कर की। मंदिर परिसर में संदीप उदनवाल, बाबा प्रेमनाथ, अरुण गोस्वामी ने प्रभु की महिमा का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां प्रधान मंगत राय शर्मा, महासचिव सुरिंदर प्रभाकर, संयोजक सतपाल सत्ती, वरिंदर गुप्ता, प्रेस सचिव विनोद रत्ती, राकेश भास्कर, प्राणनाथ भल्ला, केवल कृष्ण शर्मा, हनुमान सिंगला व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


