जालंधर| एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस बैंगलोर में जारी ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। जानकारी देते हुए हॉकी कोच सर्बजीत हैप्पी ने बताया कि राधा देवी ने 4*100 मीटर और 4*400 मीटर मिक्स्ड रिले में कांस्य, सुखवीर कौर ने 4*100 मीटर में कांस्य, कुलवीर राम ने 4*400 मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल और 4*400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीत कर जालंधर का नाम रोशन किया है। यह सभी खिलाड़ी पंजाब इंस्ट्टियूट ऑफ स्पोर्ट्स के हैं।


