भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कॉलेज में जारी नॉर्थ-रीजनल इंटर-यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी बेहतरीन मैच खेले गए। प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह ने सभी टीमों के साथ मुलाकात करते हुए खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। ऑब्जर्वर डॉ. यशवंत गहलोत की देखरेख में टूर्नामेंट बहुत ही सुचारू रूप से जारी है। तीसरे दिन के पहले मैच में पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थापर यूनिवर्सिटी पटियाला को 47/28 अंकों से हराया। जबकि दूसरे मैच में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने एसएएम यूनिवर्सिटी प्रयागराज को 47/21 से हराया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने एचपीयू शिमला को 58-52 के स्कोर से हराया। इसी तरह दून यूनिवर्सिटी देहरादून ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू को 30-06 से और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा को 60-32 से हराया। खिलाड़ियों के साथ प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह व अन्य।


