मालपुरा |नगर पालिका मालपुरा की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों के तहत सोमवार सुबह 11 बजे से मुख्य बाजार में सड़कों पर रखे गए सामान से किए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने बताया कि व्यापारियों को पूर्व में हिदायत दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसलिए बरामदों के बाहर फैलाए गए सामान को हटाने के साथ चालान काटा जाएगा। टोंक| जिले में रविवार को तापमान में मामूली तेजी दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। विशेष रूप से रात के न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी स्थिर या थोड़ा कम रह सकता है। आगामी सप्ताह में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की धुंध या कोहरा भी सुबह के समय देखने को मिल सकता है, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है।


