शिक्षा से ही झारखंड का सशक्त निर्माण होगा : सोमेश

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ काडुवाकाटा में मांझी रामदास टुडू रास्का ट्रस्ट, काडुवाकाटा की ओर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन थे। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के सशक्त निर्माण के लिए स्थानीय मूलवासी-आदिवासियों को शिक्षा के बल पर आगे बढ़ाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा भी की। विधायक ने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ईमानदारी एवं लगन के साथ कार्य करें और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने वर्षों से विभिन्न कारणों से लंबित रही नियुक्ति प्रक्रिया के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मांझी रामदास टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात विधायक सोमेश सोरेन ने सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में डॉ. सुनीता देवदत्त सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, मुखिया अर्जुन मार्डी, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भुजंग टुडू, जगदीश भक्त, काजल डान, सोनाराम सोरेन, सुशील मार्डी, राम साईं मुर्मू, लखन मार्डी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। ठाकुर प्रसाद मुर्मू (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), गोविंद मुर्मू (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), मोहन चंद्र हांसदा (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), सीता राम हेंब्रम (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी), सुंदर मोहन टुडू (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), लिटा बास्के (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), लुस्कू सोरेन (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), धानाई सोरेन (खंड कल्याण पदाधिकारी), शंकर सरदार (खंड कल्याण पदाधिकारी), शिव प्रसाद मुर्मू (सहायक अनुभाग पदाधिकारी), सुमित्रा बास्के (खंड कल्याण पदाधिकारी), श्रीदीपंकर महतो, सुफाई टुडू, प्रभात सोरेन (सहायक अनुभाग पदाधिकारी) सहित अन्य सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *