खलिहान में आग लगने से धान व पुआल जलकर राख

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी प्रखंड करनी पंचायत के बोंगा गांव के एक खलिहान में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर पश्चात की है। इस अगलगी में खलिहान में रखें तैयार धान और पुआल आग में जलकर राख हो गया। यहां आग कैसे लगी इसका स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर इस अगलगी में इस गांव के किसान विनोद कुमार सिंह के खलिहान में बोरे में रखे तैयार धान और पुआल पूरी तरह से जल गया है। भुक्तभोगी किसान विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस अगलगी में हमारे लाखों रुपया का अनाज और पशु चारा जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई के लिए स्थानीय एवं जिला प्रशासन के पास आवेदन दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस आग पर काबू पाने में गांव के ग्रामीण और बच्चे खूब मेहनत किए। मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि सारा अनाज और पुआल जलकर राख हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *