शिक्षकों का स्वास्थ्य कार्ड नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई

भास्कर न्यूज | लातेहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को झारोटेफ लातेहार जिला कार्यकारिणी की बैठक एक निजी होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी संदीप पासवान ने किया। बैठक में सघन सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से ऑनलाइन सदस्यता लिंक को शीघ्र भरने की अपील की। वहीं हाई स्कूल शिक्षकों का स्वास्थ्य कार्ड अब तक नहीं बनाए जाने पर संघ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की मांग को मजबूती से रखा जाएगा।बैठक के दौरान विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि विभाग द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो संघ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में जिला संरक्षक सह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र, लव कुमार पासवान, अभय कुमार पांडे, अरविंद कुमार गिरधा, मनीष तिर्की, रशीद समेत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *