30 जनवरी को सूंडी समाज प्रखंड समिति का चयन और सम्मेलन किया जाएगा

भास्कर न्यूज| कुडू कुडू चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को सूंडी समाज, कुडू प्रखंड की बैठक सूंडी समाज ज़िला समिति अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में विशेष रूप से प्रखंड समिति का गठन तथा सम्मेलन करवाने के लिए चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी दिन शुक्रवार को ब्रह्निया कुडू अवस्थित सरस्वती शशि मंदिर के परिसर में प्रखंड समिति का चयन सह सम्मेलन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि संगठन को सकरात्मकता प्रदान करने तथा सक्रिय करने हेतु निर्धारित समय पर विधिवत कार्यसमिति का गठन अतिआवश्यक है। समाज का मतलब है कि समाज से जुड़े हर लोगों के हित मे संगठित तरीके से काम करना और एक साथ मिलकर समाजिक उत्थान के िलए सकरात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करना, जाति विशेष का समाज गठित करने पीछे मूलभूत कारण उस समाज के लोगों की सामाजिक आवश्यकता अनुसार कार्यों को करने से है, जैसे वैवाहिक परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, वार्षिक खेल कूद, त्योहारिक आयोजन, वार्षिक मिलन समारोह, धर्मशाला निर्माण, व्यावसायिक गतिविधियों में समस्याओँ का निराकरण जैसे अनेको कार्यों को करना है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समाज को आगे लेकर जाने के लिए विधिवत तरीके कार्य करने हेतु अपनी सहमति दी तथा जिला समिति पर अपना भरोसा दिखलाया। मौके पर कुडू प्रखंड सूंडी समाज के अभिवावक, गंगा प्रसाद ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किये तथा धन्यवाद दिया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, सह सचिव राजीव रंजन, संरक्षक गोबर्धन साहू, दु:खहरण साहू, कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू, बिनोद प्रसाद, लक्ष्मी नारायण साहू के साथ साथ कुडू प्रखंड के अभिवावक श्री धीरज प्रसाद, गंगा प्रसाद, ज्योति प्रसाद,भुवनेश्वर प्रसाद,नवीन कु टिंकू ,अजय साहू,संतन प्रसाद,सुदामा प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद ,बिगन साहू, अनिल प्रसाद,अजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, अजय साहू ,संजय चौधरी,सतीश प्रसाद, ओम प्रकाश साहू,राजेश प्रसाद,शशि प्रसाद,रोहित साहू,शेखर साहू, शिवानन्द प्रसाद ,अवधेश साहू, अमित कुमार बंटू, ओमप्रकाश कुमार,चंदू साहा, रवि प्रसाद, रवि कुमार साहू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *