लोहरदगा| जय श्रीराम समिति की बैठक रविवार को हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में संरक्षक परमेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुए। बैठक में संरक्षक राजकिशोर महतो की आकस्मिक निधन, खूंटी जिला में सोमा मुंडा की हत्या व सीठियो गांव स्थित कोयल नदी में शिवलिंग के तोड़े जाने को लेकर शोक संवेदना तथा निंदा की गई। वहीं संरक्षक राजकिशोर महतो के आकस्मिक निधन व सोमा मुंडा की हत्या को लेकर समिति ने दो मिनट मौन रख शोक प्रकट किया गया। समिति के संरक्षक ने कहा कि राज किशोर महतो अपने विचारों के बहुत धनी थे। जिस काम को ठान लेते थे उसे पूरा करके ही छोड़ते थे। उनके आकस्मिक निधन पर बहुत दुख हुआ। वहीं जिला संचालन समिति सदस्य सुषमा सिंह व शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि राजकिशोर महतो समाज और संगठन के प्रति समर्पण भाव रखते थे। उनका हमारे बीच से चले जाने का बहुत ही दुख है। भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे। समिति हमेशा उनके परिवार के साथ है। लक्ष्मी भगत व राजेश महतो ने कहा कि राजकिशोर महतो हमारे बड़े भाई की तरह थे। उनकी यादें मेरे दिल में बसी है। वे हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। कहा कि खूंटी जिले के सोमा मुंडा की हत्या तथा सीठियो नदी में शिवलिंग तोड़ा जाना एक सोची समझी साजिश है। प्रशासन व राज्य सरकार को अविलंब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं 26 जनवरी को जिला कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर वीरू दत्ता, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, कन्हैया करवा, अनिल उरांव, विक्की कसेरा, अनुज कुमार, मिथुन तमेडा, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, उदय महतो, गणेश साहू, करण कुमार, प्रदीप कसेरा, अमित कुमार मौजूद थे।


