कुडू| प्रखंड के पंडरा पंचायत मुखिया अमरनाथ महली का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों ने बताया रविवार दोपहर में अचानक अमरनाथ का तबियत खराब हो गया। आनन फानन में कुडू अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पंडरा मुखिया के निधन के बाद पंचायत में शोक का माहौल हो गया। उनके निधन पर जिप सदस्य गंगोत्री देवी,लाल गुडडू नाथ शाहदेव,उप मुखिया मुमताज पावरीया, कमरुल इस्लाम साहिल अहमद, मणि यादव मुबैद अख्तर ,बालचंद महली सरजू साहू पंचायत सचिव परमेश्वर महली ने शोक जताया।


