अमृतसर| भ्रूण हत्या के खिलाफ और “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत महिलाओं और लड़कियों के हक में नारे लगा रही प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था “मान धीयां ते” वेलफेयर सोसायटी (रजि.) अमृतसर के प्रेसिडेंट गुरिंदर सिंह मट्टू ने बताया कि 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छेहरटा में होने वाले सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 24 प्रतिभाशाली बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पीसीएस राजेश शर्मा, हरदेश शर्मा, मखतूल सिंह औलाख, एडवोकेट अजय कुमार वरमानी, निरवैर सिंह सरकारिया, प्रिं. राजेश प्रभाकर, विरिंदर चावला, मनप्रीत कौर, मंगल सिंह किशनपुरी, डायरेक्टर रणजीत कौर संधू, प्रिं. अमरजीत कौर, प्रिं. मनीषा धानुका, प्रिं. परमजीत कौर, वसुंधरा बंसल, प्रिं. पूजा प्रभाकर, प्रिं. अनीता बत्रा, नवदीप सिंह, प्रिं. संदीप कौर, गुरविंदर सिंह ढिल्लों, गुरदेव सिंह महल, कंवलजीत कौर टीना, सीमा चोपड़ा, नरिंदर कौर आदि मौजूद थे।


