साहित्यकार और लेखक राजिंदर सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

अमृतसर| धार्मिक साहित्यकार व लेखक सिख बुक कंपनी के मालिक राजिंदर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। स्व. राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों के अनुसार गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के समीप श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार की अंतिम रस्म उनके बेटे डॉ. दविंदरपाल सिंह ने निभाई। उनके निधन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपसचिव जसविंदर सिंह जस्सी, सूचना केंद्र के मुख्य सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह, रणधीर सिंह, जतिंदरपाल सिंह, महंत जसविंदर सिंह, प्रसिद्ध पब्लिशर फर्म भाई चतर सिंह जीवन सिंह के एमडी हरभजन सिंह, प्रभजीत सिंह, हरनीत सिंह, गुरसागर सिंह, कुलजीत सिंह, नरिंदरपाल सिंह बुकसेलर, पूर्व सूचना अधिकारी नरिंदरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *