रोटरी क्लब ईको की ओर से अमृतसर क्लब में मनाया नया साल और लोहड़ी का त्योहार

भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब ईको की ओर से अमृतसर क्लब में नया साल और लोहड़ी समारोह मनाया गया। क्लब के चार्टड प्रधान एडवोकेट एसएस बत्तरा और प्रधान हरबीर सिंह की अध्यक्षता में मनाए समारोह में कई रोटेरियन पहुंचे। इस मौके पर पंजाबी फिल्म प्लेबैक सिंगर और संगीतकार हरिंदर सोहल मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ करते क्लब के सदस्यों ने मिलकर लोहड़ी का भुग्गा जलाकर उसमें मूंगफली रेवड़िंयों और अन्य सामान डाला। इसी दौरान एक दूसरे ने सभी को नए साल और लोहड़ी की बधाई दी। समारोह की शुरुआत करते संगीतकार सोहल ने लोहड़ी का गीत ‘सुंदर मुंदरिए तेरा कोण वचारा दुल्ला भट्टी वाला’ गाया। इसी दौरान सोहल और तरण अरोड़ा ने मिलकर जैसे ही ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा गीत गाया तो समारोह में मौजूद हरेक रोटेरियन झूमने लगा। इसके बाद उन्होंने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ समेत कई हिंदी पंजाबी गीत गाए। जिसे सुनकर महिलाओं समेत हरेक क्लब सदस्य नाचता रहा। शाम 7:30 से लेकर 10:30 बजे तक चले समारोह में जोनल चेयरमैन विजय भसीन, जिला सचिव एसएच जोगी विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर चार्टर्ड प्रधान बत्तरा ने कहा कि 25 जनवरी को गांव रोडे वाला में बाढ़ प्रभावित परिवारों को नए वस्त्र दिए जाएंगे। जबकि 2 से 7 फरवरी तक आईएफसीआर की ओर से दुबई में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। जिसमें देश भर के 500 रोटेरियन शारजाह स्टेडियम में पहुंचकर क्रिकेट मैच खेलेंगे। इस मौके पर सहायक गवर्नर जसपाल सिंह पाली, सचिव पुनीत नागपाल, डॉ भूपिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, विपिन शर्मा, संजय आहूजा, रोहिण दुआ, संजय मेहरा सहित आदि पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *