‘मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर, नाय माने मेरो मनवा’भजन पर भक्त झूमे

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री भक्त मेहर चन्द हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से श्री दुर्ग्याणा कमेटी के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। श्री बड़ा हनुमान मन्दिर के प्रांगण में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव में गाय के गोबर से निर्मित गिरिराज जी महाराज का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर सहित पंचामृत से षोडशोपचार पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रभु का अलौकिक शृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया, जिसकी छवि अत्यंत दर्शनीय थी। परम रसिक नरसी भगत ने ‘श्री गोवर्धन महाराज, थारे माथे मुकुट बिराज रह्यो’ भजन के माध्यम से श्री गिरिराज जी की वन्दना की। पंकज अरोड़ा ने ‘मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर, नाय माने मेरो मनवा’ भजन गाया, जिससे भक्तजन आनंद से झूम उठे। बांके लाल ने ‘श्री गिरिधर आज नाचूंगी’ भजन गाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवश कर दिया, वहीं नरेश राजू ने भी पद-पदावलियों के माध्यम से ठाकुर जी का गुणगान किया। आरती के पश्चात ब्रह्मभोज व भंडारा आयोजित किया गया तथा छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुखमिन्दर सिंह पिन्टू, दुर्ग्याणा कमेटी के मैनेजर राज वधवा, बड़ा हनुमान मन्दिर के चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा, अनिल उप्पल, विनोद चावला, अजय बाजोरिया, कश्मीरा सिंह, शाम सुंदर, मोनू महाजन, पप्पू भाटिया, विपन कपूर, विद्या भूषण शर्मा, विजय अरोड़ा, विपन कथूरिया, राज खन्ना, जुगल पहलवान, नवीन कुमार बल्लू, मुनीष कुमार गोपी, हनी, राघव चावला, शैलेन्द्र, विनोद सिंघल, जुगल करियाने वाले, सुनील कुमार, देस राज और नवदीप सहित भारी संख्या में भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *