टोंक|सर्दी की असर में तेजी को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल संडीला में जर्सी वितरण कार्यक्रम किया गया। प्रधानाध्यापक धनराज सिंह राजावत ने बताया की स्कूल परिवार की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरण की गई। इस मौके पर शिक्षकों ने सभी बच्चों को पढाई में मेहनत करने पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक धनराज सिंह राजावत, रामफूल, राम भरत मीणा, रतिराम यादव, संतुष्टि विजयवर्गीय, अशोक शर्मा, बाबूलाल भील व बीनता गुर्जर आदि शिक्षक मौजूद रहे।


