गोचर भूमि पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीण बैठे धरने पर

जैसलमेर | फतेहगढ़ उपखंड के भीखसर के ग्रामीणों ने गोचर भूमि पर अवैध खनन और निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया है। रविवार को निजी कंपनी के गेट के सामने ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि गोचर की खसरा संख्या 645, 648, 649, 661, 662 और 668 में अवैध रुप से मुरम का खनन किया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी गोचर भूमि पर ग्रेवल सड़क बनाई जा रही है और ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निजी कंपनी यह कार्य जबरदस्ती कर रही है और गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर चुकी है। धरना प्रदर्शन के दौरान मांगुसिंह, गायड़सिंह, भावनीसिंह, महेंद्रसिंह, हाथीसिंह, पारससिंह व अजयपालसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *