भीलवाड़ा | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की ओर से तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन साइंस-मैथ्स और सोशल स्टडी की परीक्षा हुई। दूसरे दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी में साइंस-मैथ्स का पेपर देने 7719 परीक्षार्थियों में से 7344 परीक्षार्थी पहुंचे। 375 परीक्षार्थी एबसेंट रहे, जिससे यह परीक्षा 95.14 फीसदी उपस्थिति रही। इसी प्रकार सोशल स्टडी में 93.04 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 8952 में से 8329 परीक्षार्थियों ने सोशल स्टडी का पेपर दिया। सोमवार को सुबह की पारी में लेवल-द्वितीय में हिंदी और शाम की पारी में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 20 जनवरी को लेवल-प्रथम और द्वितीय की संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


