ओरछा में सकल हिंदू सम्मेलन की तैयारी जारी:भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ समापन

निवाड़ी जिले के ओरछा में 25 जनवरी को सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत रविवार शाम नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी कलश यात्रा कलश यात्रा शाम 6:30 बजे ओरछा तहसील स्थित पर्यटक चौकी नदी क्षेत्र से शुरू हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यह मंदिर प्रांगण तक पहुँची। यात्रा में युवा, महिलाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल थे। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ समापन मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा का भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ समापन हुआ। इसी अवसर पर आयोजन समिति ने सम्मेलन की तारीख और समय तय किया। सम्मेलन 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, संगठन और सांस्कृतिक संरक्षण पर केंद्रित होगा। आयोजन समिति में रूपेश घोष (संयोजक), डॉ. सुरेश पुरी और रामकुमार केवट (सह संयोजक), श्रीमती अल्का खरे, डॉ. रितेश खरे, पुष्कल तिवारी, रविन्द्र तिवारी सहित कई सदस्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *