शालेय बास्केटबॉल में 4 खिलाड़ियों को कांस्य

महासमुंद| स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बास्केटबॉल अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग का आयोजन राजनांदगांव में किया गया। जो 11 से 15 जनवरी तक हुआ, जिसमें महासमुंद जिले के मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के 4 खिलाड़ी दिव्या रंगारी , स्वाति यादव , राइमा दास और पलक पंचबद्धे का चयन हुआ। सभी खिलाड़ी मिनी स्टेडियम महासमुंद में बास्केटबॉल खेल का अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप राजनांदगांव के लिए जिले से चयनित हुए हैं। छत्तीसगढ़ की टीम ने राजनांदगांव में बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश को गौरवांवित किया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *