भास्कर न्यूज| महासमुंद नवकिरण अकादमी महासमुंद में (वन नेशन, वन इलेक्शन), एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर और डी बसंत साव शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या कॉलेज के विद्यार्थियों अन्य कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सभी छात्र छात्रों के समक्ष अपने विचार रखे। साहू ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। बार-बार होने वाले चुनावों से विकास कार्य बाधित होते हैं और प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव होने से समय, धन एवं संसाधनों की बचत होगी। देश विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वन नेशन, वन इलेक्शन से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाए और राष्ट्रहित में इस विचार को सशक्त बनाएं। राहुल चंद्राकर ने नेशनल वेंक्शन की अवधारणा एवं वन नेशन, वन इलेक्शन के संवैधानिक और ऐतिहासिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद प्रारंभिक वर्षों में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे और यह व्यवस्था देश के लिए नई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से शासन में स्थिरता आएगी और नीति निर्माण अधिक प्रभावी होगा।


