लुधियाना में सड़क हादसे दौरान 2 भाइयों की मौत:दोस्त की हालत नाजुक, अज्ञात ट्रक ने मारी फेट, बाइक पर की थी ट्रिपलिंग

पंजाब के लुधियाना में बीती रात बस्ती जोधेवाल चौक नजदीक काली सड़क हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने जबरदस्त फेट मारी। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर घायल है उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिरे युवकों को देख किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। हादसे से कुछ देर बाद मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को प्राथमिक उपचार दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों ने तोड़ा दम एक युवक को एम्बुलेंस में डाला जब कि दो युवकों की इंसानियत के नाते उनकी जान बचाने के लिए पुलिस कर्मी खुद की गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। मरने वाले दोनों युवक सगे भाई है। उनके दोस्त की हालत रात 12 बजे तक सिविल अस्पताल में गंभीर बनी हुई थी। मरने वाले युवकों की पहचान दामोदर कुमार (21) व शिवमोहन कुमार (28) के रूप में हुई है। उनके दोस्त का नाम मनोज कुमार (27) निवासी आज़ाद नगर है। मृतकों के शवों को रात पौने 12 बजे सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सीसीटीवी से खंगाल रहे ट्रक ड्राइवर जानकारी देते हुए ASI जसपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की सूचना हमें मिली। घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आए तो दामोदर और शिव मोहन ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक आपस में भाई है। यह काली सड़क के रहने वाले है। सीसीटीवी चैक करके अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 8 वर्ष पहले लुधियाना आए उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। दामोदर और शिव मोहन की मां ने बताया कि वह करीब 8 वर्ष पहले लुधियाना आए थे। उनके बेटा शिव मोहन कपड़ा वाशिंग का काम करता था और दामोदर सिलाई का काम करता था। शिव मोहन के दो बेटे है जबकि दामोदर की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के मुताबिक उन्हें खुद नहीं पता के रात के समय उनके बेटे दोस्त के साथ कहां जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *