भास्कर न्यूज | उतई वार्ड क्रमांक-35 डुण्डेरा पश्चिम में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर मौजूद थे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्रीकास्ट रिइन्फोर्समेंट आरसीसी यू-ड्रेन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, जिसकी कुल लागत राशि 48.73 लाख रुपए है। साथ ही वार्ड क्रमांक-35 में दशरथ साहू के निवास से नरसिंग देवांगन के निवास तक डामरीकृत मार्ग संधारण कार्य 25.80 लाख रुपए तथा रामकुमार चक्रधारी के निवास से शिवकली केसरी के निवास तक डामरीकृत मार्ग संधारण कार्य 24.55 लाख रुपए का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र के सभी गांवों में विकास की किरण पहुंचे और हमारे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। इन विकास कार्यों से हमारे क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। ललित ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार मोदी की गारंटी के अनुरूप जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। इस अवसर पर राकेश जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शनैन्द्र कुमार साहू, पार्षद हरीश नायक, दुर्गेश मौजूद थे।


