बाराद्वार| नगरदा थाना क्षेत्र के ग्राम बासीनपाट में अवैध धान परिवहन करते हुए एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। 18 जनवरी को सुनील पटेल के कब्जे से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 100 बोरी (40 क्विंटल) धान और वाहन को जब्त किया गया। तहसीलदार विद्याभूषण साव, मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज और मंडी निरीक्षक ओमप्रकाश गोड की संयुक्त टीम ने बासीनपाट में सुनील पटेल को मंडी नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 1699 में 100 बोरी धान परिवहन करते पकड़ा। टीम ने धान और वाहन को जब्ती में लेकर पंचनामा तैयार किया और दोनों को नगरदा थाना में टीआई विंटन साहू को सौंप दिया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अवैध रूप से धान बेचने और परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।


