अजमेर| भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के पुनः पदभार संभालने के बाद पहली बार अजमेर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मेवाती ने आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन अल्पसंख्यक समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए मजबूती से टिकट की मांग करेंगे। मेवाती ने कार्यकर्ताओं को सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। इससे पहले घूघरा और दिल्ली गेट पर 51 किलो की माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ भी मांगी। कार्यक्रम में अय्यूब खान, जंग बहादुर पठान, कासिम राठौड़, हमीद शेख, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


