रक्तदान शिविर : 218 यूनिट रक्त संग्रहीत, रक्तवीरों का सम्मान

अजमेर| गुलाब बाड़ी स्थित तेजाजी की देवली पर बालाजी सेवा संस्थान की ओर से 19वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद अग्रवाल एवं भामाशाह त्रिलोक इंदौरा रहे। रक्तवीरों को ललित बचानी की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। माली सेना जिला अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि देवली पर प्रतिवर्ष युवा न केवल रक्तदान करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल जाकर लाइव डोनेशन भी करते हैं। मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल, नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, जीएलओ अध्यक्ष लक्ष्मी आनंद व विधायक अनीता भदेल ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। संस्थान अध्यक्ष गणेश टॉक ने बताया कि शिविर में रक्तवीरों के सहयोग से 218 यूनिट रक्त संग्रहीत हुआ। आयोजन में जेएलएन जनाना हॉस्पिटल टीम व त्रिवेणी ब्लड बैंक का सहयोग रहा। बबीता चौहान, धर्मेंद्र सिंह टाक, राजेश चौहान ने भी सहयोगी भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *