अजमेर| नगीना बाग स्थित स्वामी दादूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति पर पिचौलिया के राजकीय विद्यालय में सेवादार फतनदास के नेतृत्व में प्रधानाचार्य पवन शर्मा के सान्निध्य में 157 विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, मोजे और स्टेशनरी किट वितरित किए। इस दौरान नंदकिशोर सखरानी व नानक गजवानी सहित कई जने मौजूद रहे।


