बोकारो में हाइवा किराया को लेकर हुआ विवाद:बेरमो थाना के बाहर दो गुटों में झड़प, कंट्रोल करने के‎ लिए पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

सीसीएल के ढोरी कांटा के पास‎ स्थित एक दुकान के बाहर हाइवा के ‎‎किराए को लेकर हुआ विवाद बेरमो‎ थाना तक पहुंच गया। जहां देर शाम ‎को दोनों पक्ष में हो रहे समझौता के‎ बीच विवाद बढ़ गया। इसी बीच ‎‎समझौता कराने वाले करगली बाजार ‎‎निवासी सह ट्रक ऑनर एसोसिएशन‎के अध्यक्ष राजन साव तथा ‎‎पिछरी-तांतरी के कुछ युवकों के‎बीच विवाद बढ़ गई। इसमें दोनों पक्ष‎में थाने में भी मारपीट तथा धक्का ‎मुक्की हो गई। इसको लेकर पिछरी के ‎राजेंद्र पाल, मनीष मिश्रा तथा तांतरी ‎निवासी सत्यम मिश्रा व अन्य ने‎ आरोप लगाया कि राजन साव ने‎ थाना कैंपस में पिस्तौल निकाल कर‎ तानते हुए जान मारने की धमकी दी।‎ वहीं राजन साव ने कहा कि उनके‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ पास लाइसेंसी पिस्तौल है, लेकिन वे‎ उक्त पिस्तौल को वार्ता के दौरान‎ थाना में लेकर नहीं आए थे। ऐसे में ‎पिस्तौल निकालने तथा तानने का‎ सवाल ही नहीं उठता है। वहीं राजन‎ साव ने उपरोक्त लोगों के अतिरिक्त‎अन्य उनके समर्थकों पर मारपीट‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ तथा सोने के चेन छिनने का आरोप‎ लगाते हुए बेरमो थाना को आवेदन‎ दिया।‎ कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे समर्थक इधर पिछरी-तांतरी के युवकों द्वारा‎ राजन साव पर थाने में पिस्तौल‎ निकालने के मामले को गंभीर मामला ‎बताते हुए तत्काल उनपर मामला दर्ज‎कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए‎थाने के बाहर जमा हो गए। उन्हें ‎समझाने के बावजूद भीड़ नहीं हटने‎ पर बेरमो थाना पुलिस ने हल्का‎लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को थाने ‎के बाहर से हटाया। पुलिस के लाठी‎चार्ज के भय से भागने के क्रम में‎ करगली बाजार निवासी 26 वर्षीय‎ आर्यन गुप्ता को चोट आई है। उसका‎ इलाज अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो ‎में किया जा रहा है। इस दौरान कई‎ और लोगों को हल्की चोट लगी है। ‎मामला बढ़ता देख बेरमो एसडीओ ‎मुकेश मछुआ, बेरमो एसडीपीओ ‎वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो बीडीओ‎ मुकेश कुमार आदि लोग भी बेरमो‎ थाना पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करने‎ में लगे रहे। साथ ही जिला से ‎अतिरिक्त बल भी मंगवाया गया।‎ हाइवा किराए में लगवाने व‎भाड़ा को लेकर बढ़ा विवाद‎ हाइवा किराए में लगवाने तथा भाड़ा‎ मिलने में दिक्कत होने के कारण‎ विवाद बढ़ा। ढोरी चेकपोस्ट निवासी ‎दुकानदार अजय कुमार ने बताया‎ कि हाइवा ऑनर मुन्ना विश्वकर्मा का‎ हाइवा पिछरी निवासी राजेंद्र पाल के‎द्वारा बोकारो के एक प्लांट में किराए ‎पर लगवाया गया था। जहां से पूरा‎ किराया नहीं मिलने पर राजेंद्र पाल ‎के साथ विवाद चल रहा था। इसी‎ दौरान राजेंद्र पाल मेरी दुकान में‎ आकर उधार में मोबिल मांगने लगा,‎हमारे द्वारा इंकार करने पर उसने‎ हमारे साथ मारपीट की। राजेंद्र पाल‎ने कहा कि हमने उनका हाइवा एक ‎कंपनी में यह कहते हुए भाड़े पर‎ लगवाया था कि कंपनी से लेन-देन‎का मामला आप खुद समझ लें।‎ समझौता का चल रहा प्रयास‎ इधर दोनों पक्ष में बढ़े हुए मामले को‎ देखते हुए कांग्रेसी नेता निरंजन मिश्रा,‎उत्तम सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश‎मल्लाह सहित कई लोग मामला‎ सुलझाने के प्रयास में लगे हुए थे। इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ‎ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि ‎मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष में‎ विवाद हुआ है। दोनों पक्ष का‎ आवेदन लेकर जांच पड़ताल की जा‎ रही है। जांच के बाद जो भी मामला‎ सामने आएगा, उस आधार पर ‎कार्रवाई की जाएगी।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *