नशे की लत ने तीन सगे भाईयों को बनाया चोर:कार और लेपटॉप चोरी कर ले गए थे, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए

पाली पुलिस ने तीन ऐसे शातिर नकबजनों को पकड़ा है। जो अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोर बने। खास बात यह है कि तीनों ही सगे भाई है। जिन्हें पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार, लेपटॉप और 12 हजार रुपए चोरी करने के मामले में पकड़ा है।
सीओ सुमेरपुर जितेन्द्रसिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाने में फालना पांचवाड़ा निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र सुमेरसिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 17 जनवरी की रात को सुमेरपुर के गायत्री नगर से उनकी मकान के बाहर खड़ी कार, लेपटॉप और 12 हजार रुपए कोई चोरी कर ले गए।
सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की। मामले में CCTV फुटेज खंगाले गए। जिनके आधार पर सिरोही जिले के शिवगंज के संतोष नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर 30 साल के असलम पुत्र ताहिर, उसके छोटे भाई 24 साल के अरबाज और 22 साल के सोयल को पूछताछ के लिए थाने लाए। जिन्होंने कार चोरी करा स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कार, लेपटॉप और 12 हजार रुपए बरामद किए। तीनों के खिलाफ पूर्व में कही मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी असलम के खिलाफ पहले से 11, उसके भाई अरबाज के खिलाफ 12 और सोयल के खिलाफ दो मामले में दर्ज है। तीनों आरोपी रैकी कर चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम देते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *