सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 10 मीटर रही:ग्रामीणों इलाकों में छाया हुआ है घना कोहरा, 22 जनवरी को बारिश का अलर्ट

भरतपुर में आज पिछले दिनों के मुकाबले सर्दी कम है लेकिन, ग्रामीणों इलाकों में ज्यादा कोहरा देखा गया। आमोली इलाके में सुबह 5 बजे करीब विजिबिलिटी महज 10 मीटर ही रही। जैसे-जैसे दिन निकला तो, कोहरा भी छटने लगा। हालांकि अभी भी विजिबिलिटी 50 से 60 मीटर तक ही है। सुबह 5 बजे 10 मीटर रही विजिबिलिटी घना कोहरा छाने के कारण वाहनों की स्पीड भी थमी है। अभी भी वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चालाक वाहनों को चला रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं का डर बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाप जलकर सर्दी से बच रहे हैं। साथ ही डीग जिले कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 22 जनवरी के आसपास हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से कई इलाकों में मावठ और कई इलाकों में बारिश होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *