सीकर के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का‌ असर,रातभर चली हवाएं:आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज, सुबह बादल छाए, 4 दिन ड्राई रहेगा मौसम

सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 3 दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, लेकिन आज सुबह बादलवाही के‌ कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। बीती रात तेज हवाएं चलीं, लेकिन आधी रात के बाद आसमान में बादल छा गए। आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर इलाके में पिछले 5 दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सीकर जिले में इन दिनों बादलों के कारण दिन में धूप भी कमजोर है, इस वजह से दिन में भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पिछले 5 दिन से लगभग 26-27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 4 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2-3 दिन बाद सीकर इलाके में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है।‌ इस सप्ताह के अंत में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *