भीलवाड़ा में फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रैक्टर पर चढ़ा पुलिसकर्मी:ड्राइवर ने डिवाइडर को टक्कर मारी, फिर कूद कर भागा, पुलिस वाला भी पकड़ने को कूदा

भीलवाड़ा शहर में रविवार को अवैध बजरी परिवहन रोकने के प्रयास में डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी ने फिल्मी अंदाज में ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन माफिया ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज गति से भगाया और डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में दौड़ते हुए एक खाली प्लॉट की ओर ले गया। तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाते हुए ड्राइवर कूदकर भाग निकला। ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ा हुआ पुलिसकर्मी भी ड्राइवर को पकड़ने के लिए चलते ट्रैक्टर से कूदा, लेकिन ड्राइवर गलियों में भागने में सफल रहा। यह घटना शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में हुई अब देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTOS… चलते ट्रैक्टर पर चढ़ा पुलिसकर्मी
भीमगंज थाना क्षेत्र के तिलक नगर में रविवार शाम को एक बेखौफ बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरकर निकल रहा था। इसी दौरान, बाइक पर सवार डीएसटी के एक हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल ने जब बजरी से भरे ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र से गुजरते हुए देखा, तो उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने रुकने की बजाय ट्रैक्टर की गति और बढ़ा दी। बाइक सवार डीएसटी कर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूर आगे जाने के बाद एक पुलिसकर्मी फिल्मी अंदाज में चलते ट्रैक्टर पर चढ़ गया। चलते ट्रैक्टर से कूद कर भागा ड्राइवर
पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ा हुआ देख, ड्राइवर ने ट्रैक्टर ट्राली को तेज स्पीड में चलते हुए डिवाइडर से टक्कर लगा फिर ट्रैक्टर को एक खाली प्लॉट और नाले की ओर ले गया। कुछ दूर चलने के बाद चलते ट्रैक्टर में से ड्राइवर कूद कर भागने लगा। इसे पकड़ने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ा पुलिसकर्मी भी चलते हुए ट्रैक्टर से कूदा, तब तक ड्राइवर गलियों में होता हुआ भाग निकला।सूचना मिलने के बाद भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की। ट्रैक्टर ड्राइवर ओर मालिक की तलाश शुरू
पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक की तलाश कर रही है। डीएसटी टीम के पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़कर ड्राइवर को रोकने की इस पूरी घटना को पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ट्रेक्टर ट्रॉली पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिस को इसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि, पुलिस टीम इस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर ट्रैक्टर मालिक और उसके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *