अजमेर| नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत का रविवार को जयपुर से जैतारण जाते समय अशोक उद्यान के सामने स्वागत किया गया। जयपुर रोड पर ओबीसी मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उन्हें साफा एवं 51 किलो की माला पहनाकर चामुंडा माता की तस्वीर और तलवार भेंट की गई। इस अवसर पर चंद्रभान गुर्जर,गामा रावत, रामकरण रावत, रविन्द्र सिंह, शम्भू सिंह, सोनू, देवेन्द्र, केसर, वीरसिंह, विक्रम, गोपाल, पवन, रवि, पृथ्वीराज, राजवीर, शेखर, विजय, राज कुमार आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम : प्रदेश भाजपा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम के तहत भाजयुमो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत किया । गोरा ने कहा कि राज्य सरकार ने एक लाख नौकरियों का कैलेंडर जारी किया है। इस भर्ती कैलेंडर को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि रोजगार देने का वादा भाजपा ने किया था उसको निभाया है। इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी मिलेगी बल्कि उनके घर परिवार भी सुरक्षित होंगे। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जायसवाल ने अजमेर के युवाओं को इस युवा संवाद में शामिल होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


