कोग्निवेरा पोलो कप:एक फरवरी तक जयपुर में खेला जाएगा, देश-विदेश के खिलाड़ी आएंगे, दुनिया की सबसे बड़ी 7.1 फीट की ट्रॉफी

7.1 फीट, 65 किलो वजन की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी के लिए 26 जनवरी से जयपुर के राजस्थान पोलो ग्राउंड पर जंग शुरू होगी। 8 गोल का कोग्निवेरा पोलो कप 1 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी पोलो ट्रॉफी है। कोग्निवेरा करीब एक साल से ही पोलो से जुड़ा है लेकिन इसके एमडी व सीईओ कमलेश शर्मा ने कहा, ‘पोलो मेरे रग-रग में बस गया है। मैं चाहता हूं कि पोलो के लिए हर बार कुछ नया करूं। यही कारण है कि मैंने सबसे बड़ी ट्रॉफी बनवाई। इससे पहले पोलो की जो सबसे बड़ी ट्रॉफी थी वह चेन्नई के कोलांका कप की थी। उसकी ऊंचाई छह फीट थी। इस ऐतिहासिक ट्रॉफी का अनावरण रविवार को आरपीसी पर किया गया। इस अवसर पर इंडियन पोलो टीम के कप्तान पद्मनाभ सिंह भी उपस्थित थे। कोग्निवेरा कप में भारत और दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ये खिलाड़ी भारत के साथ-साथ विदेशी घोड़ों पर सवार होकर अपनी पोलो प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में 8-9 टीमें हिस्सा ले सकती हैं। ट्रॉफी के बारे में 7.1 फीट हाइट
65 किलो वजन
2 माह में बनी
10 लोगों ने 10-10 घंटे काम किया
24 इंच डायमेंशन में बनी है
48 इंच की शीट कटिंग की गई व्हाइट मेटल सिल्वर प्लेटेट ट्रॉफी
7 साल सुंदरता बनी रहे इसलिए पॉलिश की गई
10 लाख रुपए के लगभग खर्च आया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *