रायगढ़ में टपरिया बार्डर में हंगामा:ओड़िसा के ट्रांसपोर्टरों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों से की मारपीट, मामले में 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और ओड़िसा बार्डर में जमकर हंगामा हुआ। जहां ओड़िसा के ट्रांसपोर्टरों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों के साथ मारपीट किया। मामला अवैध वसूली से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जहां रात में पुलिस ने मामले की सूचना पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को रायगढ़ और ओड़िसा बार्डर पर ओड़िसा की गाड़ियों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और ओड़िसा से आए कुछ आए कुछ ट्रांसपोर्टर्स व उनके समर्थकों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद मिर्ची स्प्रे छिड़ककर मारपीट किया जाना बताया जा रहा है। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा होने लगा। रायगढ़ से भी काफी संख्या में युनियन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। तब तक मामले की सूचना तमनार पुलिस को लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से माहौल को शांत कराया। इसके बाद रात में दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों को रोक दिया और एक पक्ष तमनार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि मामले में घनश्याम उर्फ बंटी डालमिया, गोपाल गोयंका, धीरेन्द्र प्रधान, विपिन अग्रवाल, धनी मित्रो, तेजराम के खिलाफ नामजद समेत 100 से 140 लोगों के खिलाफ BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *