बाड़मेर में किसान से मारपीट कर लूटे कैश और मोबाइल:माचिस के बहाने रोककर मारा, चाकू निकालकर डराया, एक युवक डिटेन

बाड़मेर शहर में रविवार रात बस स्टैंड से हॉस्पिटल जा रहे एक किसान के साथ लूट की घटना हुई। नेहरू नगर इलाके में नकाबपोश 2 बदमाशों ने माचिस मांगने के बहाने उसे रोका, मारपीट की और मोबाइल और 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बस स्टैंड से पैदल जा रहा था हॉस्पिटल धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर गांव निवासी सुमार खान रविवार रात करीब 8 बजे जैसलमेर से बाड़मेर बस स्टैंड पहुंचा था। उसकी बहन का चेकअप बाड़मेर हॉस्पिटल में होना था। बस स्टैंड से वह पैदल नेहरू नगर होते हुए हॉस्पिटल की ओर जा रहा था। माचिस के बहाने रोका, फिर की मारपीट नेहरू नगर में रास्ते में दो युवकों ने सुमार खान को माचिस मांगने के बहाने रोका। बातचीत के दौरान उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जेब से चाकू निकालकर उसे डराया और 5 हजार रुपए व स्मार्टफोन छीन लिए। दोनों बदमाशों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार लूट के बाद सुमार खान ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, एक युवक डिटेन घटना की जानकारी मिलते ही बाड़मेर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले में एक युवक को डिटेन किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पीड़ित किसान, लोगों ने की मदद पीड़ित सुमार खान जैसलमेर में मुरब्बा क्षेत्र में खेती करता है। बहन के इलाज के लिए वह बाड़मेर आया था। लूट के बाद उसके पास पैसे नहीं बचे, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने खाने के लिए उसकी आर्थिक मदद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *