SSB जवान के सूने मकान में चोरी,सीसीटीवी में दिखे चोर:सोने-चांदी के जेवर व नगदी ले गए,मामला दर्ज

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के ठाकर वाला कुआं, अलवर रिसोर्ट के पीछे स्थित एक सूने मकान को दो अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की सात पायलें चोरी कर ले गए। मोहल्ले से आते-जाते चोर सीसीटीवी में कैद में भी हुए है। पीड़ित भगत सिंह (17) पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि 15 जनवरी को वह अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर के मालवीय नगर स्थित अमर हॉस्पिटल लेकर गया हुआ था। उसके पिता केंद्रीय सुरक्षा बल (53 SSB) में पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात है, जिससे मकान पूरी तरह सूना पड़ा हुआ था। रात 17 जनवरी को करीब 12 बजे अज्ञात दो चोरों ने मकान में प्रवेश कर कमरों का पूरा सेटअप उखाड़ दिया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे जब पीड़ित घर लौटा तो चोरी का पता चला। जैसे ही घर में घुसा तो देखा की अंदर कमरों का ताला टूटा पड़ा था कमरों के अंदर बक्सा, कूलर, अलमारी,बिस्तर सब फैले पड़े थे,और अलमारी का लौकर टूटा पड़ा था,जिसके बाद जयपुर हॉस्पिटल में मां के पास मामा को भेजा और पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे देखे तो दो अज्ञात चोर दिखे है जिसके बाद एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *