उदयपुर में तीसरे दिन भी शिक्षक भर्ती परीक्षा:पहली पारी में अंग्रेजी के 92 फीसदी अभ्यर्थी पेपर दे रहे, 1 घंटे पहले तक मिली एंट्री; दोपहर बाद होगा हिंदी का पेपर

उदयपुर में तीसरे दिन भी शिक्षक भर्ती के तहत एग्जाम हो रहा है। सोमवार को भी लेवल-2 की दो पारियों में परीक्षा होगी। उदयपुर में पहली पारी में 92 फीसदी परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। 1 अभ्यर्थी को डिबार घोषित किया गया। 391 परीक्षार्थी एग्जाम देने नहीं पहुंचे। पहली पारी में अंग्रेजी विषय के लिए 5531 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे । इसके लिए 1 घंटे पहले तक सुबह 9 बजे तक एंट्री दी गई। सुबह 10 बजे से यह पेपर शुरू हुआ, जो दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद एंट्री दी गई। वही दूसरी पारी में हिंदी विषय का पेपर होगा। इसके लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक एंट्री दी जाएगी। इसके बाद 3 बजे से पेपर शुरू होगा, जो 5.30 बजे तक चलेगा। इसके लिए 64 सेंटर्स पर 19872 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। वही कुछ मिनट लेट होने के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। शहर के रेजीडेंसी स्कूल के बाहर एक अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिली। वहां मौजूद टीचर्स ने टाइम का हवाला देकर अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद स्कूल स्टॉफ ने गेट पर ताला भी लगा दिया। हिरणमगरी स्थि​त पानेरियों की मादडी परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे उतरवाकर जांच की गई। स्टॉल आदि हटवाए गए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा के तहत हो रहे पेपर सोमवार को जयपुर में सबसे ज्यादा और बाड़मेर में सबसे कम अभ्यर्थी है। 7,759 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है। बता दे कि लेवल-1 की परीक्षा 17 जनवरी को हो चुकी है। वहीं लेवल-2 की परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू हुई थीं। ये 20 जनवरी तक दो पारियों में चलेगी। इन चार दिनों में कुल 9 लाख 54 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *