श्री महावर वैश्य नवयुवक समिति के चुनाव हुए:सुनील कुमार गुप्ता अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

किशनगढ़बास में श्री महावर वैश्य नवयुवक समिति के चुनाव रविवार देर शाम को हुए। इस दौरान बंबोरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता को समिति का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बनवारी लाल गुप्ता और दयाराम कुचलिया के सानिध्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर किशनगढ़बास सहित आसपास के क्षेत्रों से समाज के लोग उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से चुनी कार्यकारिणी नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें बंबोरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। करवड निवासी अमित गुप्ता और खानपुर निवासी लोकेश गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। बरहेड़ा निवासी मदन गुप्ता को सचिव तथा लोकेश कुचलिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बंबोरा निवासी लोकेश गुप्ता को संगठन एवं प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। समिति के सुचारु संचालन और मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इसमें विनोद गुप्ता, खानपुर निवासी सुरेश गुप्ता, बास निवासी महेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता और मुकेश गोयल को संरक्षक नियुक्त किया गया। संरक्षकों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सेवा और आपसी समरसता के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मांगीलाल गुप्ता, रिंकेश गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, रामावतार गुप्ता, हरचंदलाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समाज के कई वरिष्ठ और युवा सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने निर्विरोध चुनाव पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर खरा उतरने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *