कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: शिव सागर 1,2, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: वीर सावरकर नगर, हरिओम नगर, तेजाजी मंदिर, कच्ची बस्ती इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: सुभाष नगर द्वितीय, नंद विहार, सोनू विहार, कैनाल रोड, स्टेशन रोड, मनोज चौराहा, बैंक आॅफ बड़ौदा मिलिट्री गेट के पास, डॉ. हनी के आसपास का क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: बापू बस्ती, बालिता रोड, यूआईटी कॉलोनी, कैलाश पुरी, बालाजी टाउन, आदर्श नगर, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पीछे, श्री कैलाशपुरी, स्वागत कॉलोनी, सुमन विहार का कुछ हिस्सा इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: गुरुद्वारा रोड, जैन मंदिर रोड, पोस्ट आॅफिस रोड, रबर फैक्ट्री और हाट रोड, मस्जिद गली, सब्जी मंडी और दालमालजी का आहता इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।


