श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी:न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री पर, 22 जनवरी से मावठ की संभावना

श्रीगंगानगर जिले में सर्दी का कहर लगातार जारी है। सोमवार सुबह हाथ-पैर सुन्न करने वाली ठंड का असर रहा। कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा जिससे ठिठुरन महसूस हुई। हालांकि, रविवार को निकली तेज धूप ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन कड़कड़ाती ठंड से अभी राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम पारा 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। शनिवार को न्यूनतम 7.3 डिग्री और अधिकतम 21.5 डिग्री दर्ज हुआ था। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार- पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण रातें काफी ठंडी हो रही हैं। 22 जनवरी को प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे श्रीगंगानगर समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश या मावठ की संभावना बन रही है। 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश या बूंदाबांदी होने से ठंड में और बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *