सलूम्बर मे दो दिवसीय पंच गौरव महोत्सव का समापन:बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की धमाकेदार प्रस्तुति से झूमे लोग, कुश शाह समेत कई कलाकारों ने दी प्रस्तुति

सलूम्बर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंच गौरव महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूम्बर के खेल मैदान में आयोजित बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्या में हजारों दर्शक उपस्थित रहे। शाम 8 बजे से देर रात तक चले इस कार्यक्रम में फिल्मी सितारों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार कुश शाह (गोली), सिंगर अंकिता मिश्रा और दिव्यांश वर्मा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सिंगर अंकिता मिश्रा और दिव्यांश वर्मा ने ‘संदेसे आते हैं’ और ‘शंकरा रे शंकरा’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। वहीं, मलखंभ के साथ ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा’ पर किए गए प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दर्शक दीर्घा तालियों और सीटियों की गूंज से गूंजती रही। कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। इस सामाजिक संदेश से जुड़ी प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और इसे खूब सराहा गया। कॉमेडियन विजय परिहार ने 100 से अधिक बॉलीवुड कलाकारों की आवाज़ें निकालकर दर्शकों को खूब हंसाया। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार कुश शाह (गोली) ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन किया। गोविंदा ने अपने सुपरहिट गीतोंएवं “सरकाई लो खटिया”, “किसी डिस्को में जाएं”, “पाखी पाखी” और “आंखियों से गोली मारे” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर स्टेप पर तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देती रही। दर्शकों से संवाद ने जीता दिल नृत्य के साथ-साथ गोविंदा ने दर्शकों से संवाद भी किया। उनके हल्के-फुल्के अंदाज और अपनापन भरे शब्दों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों के साथ उनका सहज व्यवहार और ऊर्जा आयोजन की सबसे बड़ी पहचान बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *