मुर्गा लड़ाई के दौरान चाकू लगा, युवक घायल

भास्कर न्यूज | नारायणपुर गुरिया क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित मुर्गा लड़ाई के दौरान एक अप्रत्याशित हादसा हो गया। मुर्गा लड़ाई के दौरान एक मुर्गा अचानक उड़कर वहां खड़े व्यक्ति पर झपट पड़ा और उसके पैर में बंधे चाकू लग गया। इस घटना में बखरूपारा निवासी 44 वर्षीय संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। मुर्गे के चाकू से उनके बाएं हाथ में गहरा कटा हुआ घाव हो गया, जबकि पेट के बगल (एब्डॉमिनल फ्लैंक) क्षेत्र में भी एक गंभीर चोट आई। घाव इतने गहरे थे कि अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *