रायपुर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने की फिराक में था, चाय दुकान में घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़ा

पंजाब से हेरोइन लाकर उसे रायपुर में बेचने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को आमानाका पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा सतनाम सिंग उर्फ लॉडी बताया जा रहा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े पूरा मामला आमानाका पुलिस सके अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि नया बाईपास बिलासपुर रोड वीर सिंह चाय ठेला के पास युवक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पुलिसकर्मियों ने बरामद किया।आरोपी मूलता पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। रायपुर में जरवाय इलाके में रहकर अवैध काम को कर रहा था। आरोपी के संगठन में जुड़े अन्य आरोपियों का पुलिस पता लगा रही है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया, कि आमानाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आरोपी हेरोइन कहां से लाता था? रायपुर में किसको बेचता था? इसका पता लगाया जा रहा है। अब तक 10 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार रायपुर पुलिस ऑपरेशन निश्चय के तहत नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जनवरी महीने में पुलिसकर्मियों ने हेरोइन, गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले 10 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है,कि नशा बेचने का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *