जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनाव, दूसरे राउंड में रणवां आगे:अब तक दो राउंड की गिनती पूरी, राठौड़ को 172 और रामकिशन को 272 वोट मिले

जालोर जिले के सबसे बड़े ग्रेनाइट एसोसिएशन के रविवार को चुनाव सम्पन्न होने के बाद सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई हैं। इस दौरान एसोसिएशन के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही हैं। अब तक दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड में रामकिशन रणवां आगे चल रहे है। दूसरे राउंड में लाल सिंह लाल सिंह राठौड़ को 172 और रामकिशन रणवां को 225 वोट मिले है। अब तक हुई 400 मतों की गिनती में रणवां बढ़त के साथ आगे है। चुनाव कमेटी के सहयोजक राजेन्द्र मेहता ने बताया कि रविवार को सुबह 8 से 5 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान कुल 1032 में से 1025 मतदाताओं ने वोट दिया हैं। अब सोमवार को सुबह 8 बजने के साथ ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में मतगणना शुरू की गई। परिणाम को जानने के लिए मतगणना स्थल पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी है। पैनल नंबर-1 लालसिंह राठौड़ पैनल नंबर-2 रामकिशन रणवां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *