सुकमा| बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीईओ जीआर मंडावी ने सुकमा के विभिन्न स्कूलों और बीईओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा, कक्षा शिक्षण और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। डीईओ ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष टिप्स दिए।


